फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: काठमांडो से दिल्ली जा रही बस में गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 08:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। काठमांडू से दिल्ली जा रही एक यात्री बस से कस्टम विभाग ने बैरियर पर बृहस्पतिवार को 14.376 किलोग्राम थाईलैंड निर्मित गांजा (मारिजुआना) बरामद किया। यह गांजा दो इलेक्ट्रिक गीजर के अंदर छिपाकर रखा गया था। जो नेपाली बस के अंदर यात्री सीट के पास रखा गया था। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत 14.38 करोड़ आंकी गई है। इस मामले में कस्टम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय और फिर वहां से जेल भेज दिया गया। इतने रकम का गांजा पकड़े जाने के बाद बाॅर्डर पर हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

गीजर में बने थे गुप्त खांचे: कस्टम जांच में पता चला कि इलेक्ट्रिक गीजर के मोटर और पार्ट्स को निकालकर उसी वजन के बराबर गांजा रखा गया था। गांजा छोटे-छोटे पॉलिथीन पैकेटों में छिपाया गया था। गीजर मेड इन थाइलैंड का था।
सुरक्षा एजेंसियों की चूक पर सवाल: नेपाल से भारत में प्रवेश के दौरान यात्रियों का सामना पहले एसएसबी, फिर नागरिक पुलिस चौकी और अंत में कस्टम बैरियर से होता है। गांजा कस्टम अधिकारियों की सतर्कता से पकड़ा गया।
विज्ञापन

और जिस बस से गांजा बरामद हुआ उसे छोड़ देने पर भी सवालिया निशान लग रहा है। लेकिन इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों की चूक भी उजागर हुई।
बस संचालन और सीमा की संवेदनशीलता : भारत-नेपाल सीमा पर टूरिस्ट बसों की आवाजाही की अनुमति है और सामान्य नेपाली यात्री बसें एक दिन के अंतर पर काठमांडो से दिल्ली व दिल्ली से काठमांडो तक नियमित चल रही है।
नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का आंकड़ा : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण प्रसाद कोइराला ने बताया कि वर्ष 2024-25 में थाईलैंड से नेपाल के रास्ते भारत में मारिजुआना की तस्करी पता लगाया है।
ब्यूरो ने इसी वित्तीय वर्ष में 207 किलोग्राम मारिजुआना, 18 किलोग्राम 919 ग्राम कोकीन 25 किलोग्राम 237 ग्राम हेरोइन, 28 किलोग्राम अफीम, और 272 ग्राम एंफैंटेमिन जब्त की है। ऐसे मामलों में 1132 मामले दर्ज किए गए और 1675 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 302 भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें