फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाइयों पर हमले के आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव में कार से ठोकर लगने के विवाद में दो सगे भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी विजयपाल चौधरी और राजू चौधरी निवासी नेबुआ उर्फ रमवापुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में देरी से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को डुमरियागंज तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। नगर के खीरा मंडी के पास 11 सितंबर की रात कुछ लोगो ने अंकुर त्रिपाठी और संदीप त्रिपाठी पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें