कोतवाली क्षेत्र के लोटन क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के मोहाना-लोटन मार्ग पर स्थित शराब भट्ठी के सामने शनिवार सुबह एक ट्रक और टेंपो में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार की सोनमती (55), संदीप (28), सुनीता (35), रामजीत (30), शर्मिला (32) घायल हो गए। सोनमती व संदीप की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लोटन पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार शुरु हुआ। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मुडिली निवासी सोनमती, संदीप, सुनीता, रामजीत, शर्मिला किसी काम से गोरखपुर पर गईं थीं। वह बस से कोल्हुई बाजार उतर कर टेंपो से अपने गांव मुडिली जा रही थी कि मोहाना से कोल्हुई की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो पलट गया। सोनमती के सिर में गहरी चोट लगी और संदीप का पैर बुरी तरह टूट गया। बाकी लोगों को हल्की चोटें आईं। डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। सोनमती व संदीप की हालत नाजुक बनी हुई है। डाॅक्टरों ने घायलों की हालत को देखते हुए चिकित्सालय रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष डीके सरोज का कहना है कि सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लोटन में पहुंचाया गया। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।