फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेडिकल काॅलेज से निकाली गई तिरंगा रैली

Wed, 13 Aug 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना था।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में की शुरुआत दोपहर बाद की गई। इसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. राजेश मोहन, संकाय सदस्य, प्रशासनिक अधिकारीगण और सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। रैली कॉलेज परिसर से निकलकर मुख्य मार्गों से होती हुई वापस कॉलेज लौट आई। मेडिकल कॉलेज की ओर से इस प्रकार के आयोजन न केवल राष्ट्रभक्ति को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना भी जगाते हैं। इस दौरान डॉ. हस्मतुल्लाह, डॉ. आशीष त्रिपाठी, डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. नौशाद ऑलम, डॉ. नम्रता भारती सहित अन्य मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें