भनवापुर क्षेत्र के सोहना में टीकाकरण शिविर का निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को जानकारी देते अधीक्
- फोटो : संवाद
- भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के 32 गांवों में आयोजित हुआ छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 32 गांवों में बुधवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित एएनएम की ओर से क्षेत्र के 427 बच्चों का टीकाकरण किया गया। साथ ही 178 गर्भवतियाें की प्रसव पूर्व जांच कर टीकाकरण किया गया।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम शाहपुर, गड़ावर और सोहना पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया और एएनएम की ओर से दी गई सेवाओं के गुणवत्ता को क्रॉस चेक किया। अधीक्षक ने गड़ावर में ऋतिक व रितेश के घर पहुंच कर ग्रामीणों को टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान और क्षय रोग के लक्षण और इलाज के विषय में जागरूक किया। परिवार को प्रेरित करके टीकाकरण करवाया गया।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी बच्चों की उम्र,वजन व लंबाई के अनुसार कुपोषित व अतिकुपोषित सूची तैयार करें। लाभार्थी को सत्र पर ले आकर एएनएम से चिकित्सीय इलाज व परामर्श दिलवाने में सहयोग करें। अधीक्षक ने एएनएम से कहा कि उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान करें तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सीय प्रबंधन के लिए सीएचसी पर संदर्भित करें। बीसीपीएम मेराज अहमद और बीएमसी सूर्यदेव सिंह ने कहा कि एएनएम व आशा बहू संयुक्त रूप से ड्यू लिस्ट तैयार करें और इसके अनुसार सेवा दें। संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु व बच्चों के देखभाल कार्यक्रम पर ध्यान दें। इस दौरान पूनम कुमारी, बीना, सुशीला देवी, सदभामा, अनीता, शिल्पा, शैल कुमारी आदि मौजूद रहीं।