फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समय से बदलवाएं ट्रांसफाॅर्मर, स्कूलों के ऊपर से हटवाएं हाईटेंशन तार

Mon, 19 Jan 2026 10:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बलराम सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

सीडीओ ने समीक्षा के दौरान जिन विभागों की रैंकिंग में प्रगति कम पाई उन पर नाराजगी जताते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली निगम की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित समय में ट्रांसफार्मर बदलवाना सुनिश्चित करें। शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को हटवाने को कहा।
सीडीओ ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाए जाने पर सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को इसमें सहयोग करने का निर्देश दिया। स्वयं सहायता समूहों का गठन कराकर समूहों को रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमआईएस पोर्टल पर लंबित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में निर्माण कार्य में प्रगति कम है, उसमें तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त धनराशि का व्यय हो गया है तो द्वितीय किस्त की डिमांड भेज दें, जिससे परियोजनाओं के निर्माण कार्य में देर न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें