फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विशेषज्ञ डॉक्टरों की नहीं हुई तैनाती, अस्पताल से रेफर किए जा रहे मरीज

Mon, 19 Jan 2026 10:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़/ढेबरुआ। नेपाल बाॅर्डर पर स्थित बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी मरीजों पर भारी पड़ रही है। हड्डी, बालरोग सहित अन्य विभाग में विशेषज्ञ की तैनाती न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छोटी समस्या पर भी मरीजों को 50 किलोमीटर दूरी तय करके मेडिकल कॉलेज या फिर निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इससे समय और रुपये दोनों की बर्बादी हो रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर डॉक्टरों की तैनाती हो तो रेफर होने का सिलसिला रुके और लाभ मिल सके।
बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या प्रतिदिन 250 से 300 मरीज ओपीडी के लिए पहुंचते हैं। सबसे खास बात यह कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेपाल सीमा से सटे बढ़नी बाॅर्डर पर स्थित होने के नाते नेपाल राष्ट्र से मरीज इलाज के लिए आते हैं लेकिन, यहां पर सुविधाओं की कमी के साथ ही डॉक्टरों की कमी लोगों को खल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अजय, राधेश्याम यादव, बाबूलाल, रामसागर, मयंक, आयुष, गुलाब, साधू और जगदीश ने कहा कि यहां पैथालॉजी की सुविधा है। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड आदि जांच की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें