डुमरियागंज क्षेत्र के पिकौरा में बिजली गुल होने पर विभाग पर फूटा गुस्सा, गर्मी में बढ़ी परेशानी
भवानीगंज। डुमरियागंज-भवानीगज मार्ग पर स्थित पिकौरा गांव में लगा ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया है। सूचना के दो दिन बाद भी बदले न जाने से नाराज ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर के सामने प्रदर्शन किया। वहीं, विभागीय अधिकारियों से नया ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे राधेश्याम दुबे, श्रवण कुमार दुबे, ध्रुव कुमार, ओमप्रकाश दुबे,अभिषेक उर्फ विक्की,अंकुश प्रसाद आदि ने बताया कि गांव के लगभग 70 घरों की बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर मंगलवार को शाॅर्ट सर्किट से जल गया। इसकी वजह से आपूर्ति हो गई। इसकी दूसरा नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। वर्तमान समय में सुबह से निकलने वाली तेज धूप से पड़ रही। उमस भरी गर्मी से बिजली गुल होने की वजह से बहुत अधिक परेशानी हो रही है। उक्त लोगों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से की गई शिकायत पर सुनवाई न होने की दशा में प्रदर्शन करना हम लोगों के लिए मजबूरी का कारण बन गया।
इस संबंध में उपखंड डुमरियागंज के एक्सईन संतोष त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय जेई को मौका पर भेजकर ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए रिपोर्ट मांगा गया है ताकि जल्द ही दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया जाएगा।