फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह: नियम तोड़ा तो कट जाएगा चालान

Sat, 01 Nov 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस से शनिवार को यातायात माह की शुरुआत हो गई। एसपी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब पूरे जनपद में एक माह विशेष अभियान चलेगा। इसमें नियम तोड़ने वालों के वाहन चालकों का चालान कटेगा। साथ ही विशेष जागरूकता अभियान चलाकर स्कूल काॅलेज में जाकर पुलिस जागरूक करेगी। साथ ही नियम तोड़ने वालों कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने यातायात जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यातायात रैली पुलिस लाइंस से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों से होती हुई पुलिस लाइन में आकर समाप्त हुई। यातायात जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस में यातायात नियमों का पालन संबंधी जागरूकता जैसे-वाहन चलाते समय, सीट बेल्ट का प्रयाग करना, हेलमेट पहनना, ओवर स्पीडिंग न करना, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन, ईयर फोन का प्रयोग नहीं करना, नशे की हालत में वाहन न चलाना, वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाना, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित न करने आदि महत्वपूर्ण यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें नियम के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगर कोई नियम तोड़ता हुआ पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें