फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कल अस्त होते सूर्य की होगी पूजा

Sat, 25 Oct 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। 28 अक्तूबर तक चलने वाले इस पर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को खरना है। इस दिन छठ व्रती पूरी निष्ठा से छठी मइया को खीर का प्रसाद बनाकर भोग लगाएंगी।
विज्ञापन

खरना का यह प्रसाद घर-परिवार और पास-पड़ोस में जनमानस को ग्रहण कराने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि खरना का प्रसाद ग्रहण करने से जीवन के सारे दुख दूर होते हैं। छठी मईया व्रती की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। 27 अक्टूबर सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को संध्याकालीन अर्घ्य अर्पण किया जाएगा। डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रती अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतति वृद्धि की कामना करेंगी। ऐसी मान्यता है कि ढलते सूरज को जल चढ़ाने से भगवान दिनकर छठ व्रती को भर-भरकर आशीष देते हैं।
विज्ञापन

28 अक्तूबर मंगलवार को उदीयमान सूर्य को प्रात: कालीन अर्घ्य दिया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें