पकडी क्षेत्र के पुरानी वांनगंगा नदी हडहवा घाट पर लक्ष्मी जी की मुर्ति को विसर्जित करते श्रद्धाल
पकड़ी बाजार। क्षेत्र में मां लक्ष्मी की मूर्तियों को बृहस्पतिवार देर शाम को पुरानी बानगंगा नदी जम्हिरिया घाट पर विसर्जित किया गया। इस दौरान देवी गीतों पर श्रद्धालु खूब झूमे। विसर्जन करते वक्त श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। पकड़ी, बुढ़ईया, धनगढि़या, अकरा, मेहनौली, लालपुर, हडहवा, कुटवा पर मूर्तियां बनाई गईं हैं। वहीं पिपरी पट्टी, पिपरी बाजार, भठवा की मूर्ति को पुरानी बानगंगा नदी हडहवा गांव के पास विसर्जित किया गया। टेढी बरैनिया की मूर्ति को बानगंगा नदी बैदौली घाट पर विसर्जित किया गया। बभनी, परसोहिया, भैंसहवा की मूर्ति को बूढ़ी राप्ती, नदी होरिलापुर घाट पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में विसर्जित किया गया।