फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज पुणे के लिए बढ़नी से संचालित होगी स्पेशल ट्रेन

Wed, 22 Oct 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए यात्रियों की मांग पर 05035 बढ़नी-पुणे अनारक्षित त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन 23 अक्तूबर को इकहरी यात्रा के लिए किया है। इस ट्रेन के चलने से ट्रेन से दीपावली में घर आए यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05035 बढ़नी-पुणे अनारक्षित विशेष गाड़ी 23 अक्तूबर को बढ़नी से 07:45 बजे प्रस्थान कर तुलसीपुर से 08:27 बजे, बलरामपुर से 08:54 बजे, गोंडा से 09:50 बजे, बादशाहनगर से 12:17 बजे, ऐशबाग से 12:50 बजे, उन्नाव से 13:48 बजे, कानपुर सेंट्रल से 14:35 बजे रवाना होगी।
वहीं उरई पहुंचने के बाद वहां से 16:04 बजे रवाना होकर, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी से 18:23 बजे, बीना से 21:00 बजे, भोपाल से 22:50 बजे, रानी कमलापति जंक्शन से 23:04 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 01:10 बजे, खंडवा से 04:10 बजे, भुसावल से 05:50 बजे, मनमाड से 08:35 बजे, कोपरगांव से 09:50 बजे तथा अहिल्यागनगर से 12:00 बजे छूटकर 16:15 बजे पुणे पहुंचेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी में साधारण द्वितीय, शयनयान श्रेणी के 15 तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इस गाड़ी में सभी कोच अनारक्षित होंगे।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें