सिद्धार्थनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ 311 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने के लिए रविवार को बांसी के रतनसेन इंटर कॉलेज में पहुंचे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए कई श्रेणी में सुरक्षा का इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल के आसपास हर संवेदनशील प्वाइंट पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई थी।
मुख्य गेट से लेकर मंच, प्रवेश मार्ग, पार्किंग और आसपास के इलाकों तक सुरक्षा का ऐसा घेरा तैयार किया गया था कि बिना जांच के किसी को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं थी। सुबह से ही ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मी और अधिकारी अपने-अपने प्वाइंट पर पहुंच गए और कार्यक्रम समाप्त होने तक मुस्तैद रहे।
वहीं, अधिकारी भी सुरक्षा के बारे में जायजा लेते रहे। जनपद सीमावर्ती इलाके से जुड़ा होने के कारण बार्डर पर भी हर व्यक्ति और हर वस्तु की जांच तेज कर दी गई थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोपहर 3:25 बजे से कार्यक्रम होना था। सुरक्षा के लिहाज से सुबह तय समय पर सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट पर भेज दिया गया। स्थन को जोन में बांट दिया गया था।