फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से हुई निगरानी

Sun, 15 Nov 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, अधिकारी करते रहे मॉनिटरिंग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। छठ महापर्व पर जिले की दो नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। घाटों और वहां पहुंचने वाले रास्तों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। सीसी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की गई।
हेल्प डेस्क से लगातार एनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को सतर्क रहने और बच्चों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती रही। नदी घाटों पर नावों की भी व्यवस्था की गई थी। रविवार को कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

नगर पालिका सिद्धार्थनगर के जमुआर घाट पर पुलिस के साथ पीएसी की टुकड़ी तैनात रही। बैरिकेडिंग से लेकर घाट तक पहुंचने वाले रास्तों पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे। सीओ विश्वजीत सौर्यान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने वायरलेस सेट से लगातार जानकारी ली और घाट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
बांसी के छह घाटों पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। बांसी कोतवाली के अलावा अन्य थानों की पुलिस तैनात रही। सीओ शुभेंदु सिंह ने भ्रमण कर पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। इटवा में सीओ प्रवीण प्रकाश ने पुलिस बल के साथ छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसडीएम और सीओ ने छठ घाट का किया निरीक्षण
ढेबरुआ। बढ़नी स्थित छठ घाट पर रविवार को सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी और एसडीएम रवीश गुप्ता ने निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय के साथ अधिकारियों ने साफ-सफाई, भीड़ और पुलिसकर्मियों की तैनाती का जायजा लिया। उन्होंने व्रती महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें