फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्कूटी-बाइक की टक्कर में तीन घायल

Sat, 23 Aug 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय क्षेत्र के छतहरा के पास स्कूटी और बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। इस हादसे में अमरनाथ श्रीवास्तव, राज और जीशान घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शोहरतगढ़ ब्लाॅक में सहायक तकनीक पद पर तैनात अमरनाथ श्रीवास्तव स्कूटी से जिला मुख्यालय पर मीटिंग में जा रहे थे। जैसे ही छतहरा-शोहरतगढ़ से चिल्हिया हाईवे मार्ग के बीच छतहरा के पास पहुंचे ही तभी चिल्हिया की तरफ आ रही एक बाइक से सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठा एक किशोर छिटककर दूर जा गिरा गया। आसपास के लोगों ने निजी वाहन से तीन घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कहा कि ब्लाॅक पर तैनात तकनीक सहायक अमरनाथ श्रीवास्तव को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया। बाइक पर सवार शोहरतगढ़ नगर पंचायत रघुनाथनगर निवासी सवार राज व पीछे बैठा किशोर जीशान का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।
थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि स्कूटी बाइक की आमने-सामने की टक्कर की जानकारी मिली है। घायलों का इलाज चल रहा है। आगे की कार्रवाई में पुलिस टीम जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें