जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के कटया दुबे के पास नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर को बांसी के तरफ से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लखनापार निवासी चंद्रेश (30), सोमनाथ (25) और शंभू (26) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जोगिया पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से माधव प्रसाद मेडिकल काॅलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, जोगिया कोतवाली क्षेत्र के लखनापार निवासी चंद्रेश (30), सोमनाथ (25) और शंभू (26) बाइक पर सवार होकर दुर्गा प्रतिमा के साथ नौगढ़ से गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे स्थित कटया दुबे गांव के पास पहुंची कि तेज रफ्तार से नौगढ़ की तरफ से आ रही कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मां दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।