फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धर्मांतरण का आरोप लगाकर बजरंग दल ने किया हंगामा

Sun, 21 Sep 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के कटका गांव में चल रही धार्मिक सभा में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर बजरंग दल कार्यकर्ता और धर्म विशेष के लोग वापस चले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक धर्म विशेष के मानने वाले लोग प्रत्येक रविवार को अपनी धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रार्थना कर रहे थे। इसकी जानकारी जैसे ही बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं को हुई तो वहां पहुंच गए। इनका आरोप है कि कई दिनों से यहां सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। साथ ही हिन्दू देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणियां भी की जा रही हैं। इसको लेकर जमकर नारेबाजी करते कार्यकर्ता धार्मिक स्थल पर पहुंच गए। कुछ देर हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी के लिए दोनों पक्ष के कुछ लोगों को साथ ले गई।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी एसओ जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें