फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल

Fri, 01 Aug 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। ढेबरुआ क्षेत्र के अकरहरा गांव के पास इटवा-बढ़नी रोड पर दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। बाइक पर सवार एक महिला की हालत गंभीर है। डॉक्टर ने महिला और एक पुरुष को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को इटवा बढ़नी रोड पर अकरहरा गांव के पास ढेबरुआ से बढ़नी की तरफ आ रहे 58 वर्षीय एमएच खान और बढ़नी से कठेला थाना क्षेत्र के नबेल गांव के निवासी 42 वर्षीय दिलीप कुमार अपनी पत्नी और बेटी को लेकर बढ़नी से कठेला की तरफ जा रहे थे। इस बीच अचानक गाड़ी का संतुलन खो बैठे, जिससे उनकी गाड़ी एमएच खान की बाइक से जा टकराई। इसमें दिलीप कुमार की 40 वर्षीय पत्नी विमला और एमएच खान गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को बढ़नी अस्पताल पहुंचाया। दोनों की नाजुक हालत देख डॉ. एनपी सिंह ने मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें