फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डॉक्टर दंपती के घर में घुसे चोर, नकदी-जेवरात समेत 40 लाख उड़ाए

Fri, 01 Aug 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज रोड मार्ग पर चोरी के बाद घर में बिखरा सामान।
विज्ञापन
इटवा। इटवा कस्बे के डुमरियागंज रोड निवासी एक डाॅक्टर दंपती का घर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने खंगाल डाला। घर में घुसे चोरों ने नकदी और जेवरात समेत लाखों के माल पर हाथ साफ किया। पीड़ितों का आरोप है कि चोरों ने उनके 10 लाख रुपये नकद और 30 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। इस बात की सूचना पर स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और एसओ इटवा को शीघ्र चोरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इटवा कस्बे के डुमरियागंज मार्ग पर अकलीमा अस्पताल है। भूतल पर डाॅ. अकलीमा खातून अपना क्लीनिक चलाती हैं और ऊपरी तल पर परिवार सहित रहती हैं। बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे डाॅ. ओसामा रब्बानी अपनी पत्नी डाॅ. अकलीमा के साथ अपने ससुराल हिगुवा गए थे।अभी वह ससुराल में ही थे कि रात करीब पौने 10 बजे पड़ोसी जियाउल हक पुत्र मुस्लिम का फोन आया कि आपके मकान से रेती से लोहा काटने की आवाज आ रही है।
सूचना मिलने पर डाॅ. दंपती ने अपने पड़ोसी को किसी अनहोनी की जानकारी देते हुए अपने वहां न होने व ससुराल आने की जानकारी दी और कहा कि आप अन्य लोगों को बुलाकर देखिए, हम पहुंच रहे हैं। पड़ोसी जियाउल हक के मुताबिक वह जैसे ही मकान के पीछे गए इस दौरान युवक घर के सामने के दरवाजे को खोलकर मकान के उत्तर स्थित पड़ोसी की छत पर उतर गया और वहां से पूरब स्थित खेत में कूदकर पहले से बाइक लिए खड़े अपने साथी के साथ गनवरिया गांव की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें