डुमरियागंज। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आसिफ रिजवी ने भाजपा प्रवक्ता की ओर से लाइव टीवी शो के दौरान नेता विपक्ष और सांसद राहुल गांधी को धमकी देने की निंदा करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया।
आसिफ ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि राहुल गांधी ऐसे परिवार से आते हैं, जिन्होंने देश की एकता और लोकतंत्र की रक्षा करते हुए अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी को खोया है। ऐसे में इस प्रकार की धमकियां और भी गंभीर और असहनीय हैं।
उन्होंने कहा कि यह साफ है कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ राहुल गांधी की मजबूत लड़ाई ने इन्हें बुरी तरह विचलित कर दिया है, लेकिन राजनीतिक असहमति का जवाब हिंसा और धमकियों से देना लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है।य