फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राप्ती के कटान से बैदौलागढ़ में बढ़ा खतरा

Wed, 19 Aug 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बैदौलागढ़ गांव में राप्ती नदी के कटान ने खतरे की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कटान स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कटान और नदी के जलस्तर की जानकारी ली तथा बचाव कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके से ही तत्काल सुरक्षात्मक उपाय शुरू कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि कटान प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी की जाए और जरूरत के अनुसार बोल्डर, मिट्टी की बोरियों समेत अन्य संसाधनों से कटान रोकने की कार्रवाई की जाए। अधिकारियों से कहा कि नदी के जलस्तर और कटान की स्थिति पर सतत नजर रखें ताकि खतरा बढ़ने पर समय रहते बचाव कार्य किया जा सके।
उन्होंने कहा कि कटान के कारण आसपास के क्षेत्र और जन-धन को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए सभी जरूरी कदम प्राथमिकता से उठाए जाएं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक रमेश श्रीवास्तव, उदयभान, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें