फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ताला तोड़कर चोर समेट ले गए लाखों के सामान

Sun, 28 Sep 2025 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन/ककरहवा। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के नोनहवा और लोटन कोतवाली क्षेत्र के अजान गांव में शनिवार रात चोर घर में घुस गए। चाेरी की इस घटना में लाखों के आभूषण और नकदी उठा ले गए। मामले की जानकारी सुबह परिवार के लोगों को हुई तो पुलिस को जानकारी दी। वहीं, चोरी से लोगों में दहशत का माहौल है। पहरेदारी के बीच चोरी की वारदात लोग हैरान है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरपुर और नोनहवा में दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। मोहाना थाना के ठाकुरापुर निवासी वकील पुत्र शुकरुल्लाह के घर शनिवार देर रात को चोर घुस गए। वहीं कपिलवस्तु कोतवाली के नोनहवा निवासी राकेश यादव के घर में घुसे चोरों ने नकदी और जेवरात उड़ा लिए। ठाकुरापुर निवासी वालिक की दो बहुएं अलग-अलग कमरे में रहती है। शनिवार को एक बहू जेवर व अन्य समान लेकर मायके चल गई। घर के अन्य लोग दरवाजे के सामने बैठे थे। रात करीब 10 बजे घर के पीछे से घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सामान फेंक दिए, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। कमरे के अंदर आवाज सुनकर हल्ला करते हुए चोरों उन्होंने दौड़ाया लेकिन वह भाग गया। वकील ने बताया कि बहू अपना सामान लेकर मायके चल गई थी इसलिए कुछ नुकसान नहीं हुआ। दूसरी बहु अपने कमरे में सोई थी। दरवाजा धक्का दिया लेकिन अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला। इसलिए पुलिस को सूचना नहीं दिया। नोनहवा निवासी राकेश यादव के घर में चोर घुसे लेकिन शोर होने पर भाग गए। कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस संबंध में एसओ मोहाना रोहित उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें