फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इंजेक्शन लगते ही किशोर की हालत बिगड़ी, मौत

Sun, 28 Sep 2025 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। इटवा थाना क्षेत्र में झोलाछाप के इलाज से होलियापुर निवासी इंद्रजीत साहनी (15) की मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता विष्णु साहनी ने धोबहा चौराहे स्थित जनता मेडिकल में इलाज कर रहे चिकित्सक इमरान पर गलत इंजेक्शन लगाने से हालत बिगड़ने और इलाज के दौरान मौत होने का लगाने का आरोप लगाते हुए थाना इटवा में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
क्षेत्र के होलियापुर निवासी विष्णु साहनी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि बीते 24 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे उसके पुत्र इंद्रजीत साहनी (15) की तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए वे उसे धोबहा चौराहे स्थित जनता मेडिकल ले गए। वहां इमरान नामक व्यक्ति जो स्वयं को डाॅक्टर बताता है, इलाज करने लगा।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि डाॅक्टर ने पहले ग्लूकोज चढ़ाया और फिर किशोर की कमर में इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही इंद्रजीत के मुंह से खून और झाग आने लगा। शरीर अकड़ गया और वह बेहोश हो गया। इतनी आरोप है कि गंभीर स्थिति के बावजूद आरोपी इमरान ने तत्काल इलाज नहीं किया और उसे डुमरियागंज रेफर कर दिया।
वहां पहुंचने पर उसे बस्ती और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 26 सितंबर की शाम में किशोर ने दम तोड़ दिया।
पिता विष्णु साहनी का आरोप है कि इमरान योग्य चिकित्सक नहीं है और उसने अनुभवहीनता और गैरकानूनी तरीके से इलाज कर उनके पुत्र की जान ले ली। यह महज लापरवाही नहीं बल्कि हत्या के समान अपराध है। पीड़ित ने इटवा थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई करने की गुहार लगाई। अधीक्षक खुनियांव पीएन यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इटवा श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें