- इटवा थाना क्षेत्र के दुफेड़िया गांव का मामला
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के दुफेड़िया गांव में सोमवार रात चोर एक घर के पीछे लगे जंगले की जाली तोड़कर अंदर घुस गए। घर में रखे जेवरात के साथ 1.04 लाख रुपये की नकदी लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी परिवार को मंगलवार सुबह में सोकर उठने के बाद हुई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों का सुराग लगाने की मांग की है।
क्षेत्र के दुफेड़िया गांव निवासी अजीजुल्लाह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात चोर घर के पीछे की ओर से पहुंचे और दरवाजे के ऊपर लगी जंगले की जाली तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद घर में रखे जेवरात और एक लाख चार हजार रुपये नकद चोरी कर भा निकले। मंगलवार सुबह में घटना की जानकारी होने पर परिवार ने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पीड़ित अजीजुल्लाह ने इटवा पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पानी निकासी को लेकर शिकायतकर्ता को पास बुलाकर शिकायत सुनते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। संवा