- गोल्हौरा थाना क्षेत्र के मधुबेनिया गांव का मामला
इटवा। गोल्हौरा थाने के मधुबेनिया गांव में शुक्रवार की रात में घर के उत्तर लगी खिड़की को तोड़कर घर में घुसे चोर लगभग आठ लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। पीड़ित की ओर से इस मामले में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक मधुबेनिया निवासी करमहुसेन का परिवार शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे खा-पीकर सोया हुआ था। सुबह लगभग 6 बजे उठा तो घर के उत्तर में लगी खिड़की टूटी मिली। घर में देखने पर दो स्टील के बाॅक्स टूटे और उनमें रखे सामान बिखरे मिले। पीड़ित ने बताया कि लगभग आठ लाख रुपये के जेवरात गायब हैं। करमहुसैन ने बताया कि मामले की सूचना 112 पर पीआरवी को दी गई है। पुलिस आई थी और निरीक्षण करके चली गई। इस संबंध में एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।