फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मूर्ति विसर्जन के दौरान नहीं होगी राप्ती के सेतु पर भीड़

Tue, 30 Sep 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज राप्ती नदी के सेतु पर जाम। स्रोत फाइल फोटो
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज राप्ती नदी के सेतु पर इस वर्ष दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं होगी। क्षेत्र की करीब डेढ़ सौ से अधिक दुर्गा मूर्तियों का विजयादशमी के दिन श्रद्धालुओं की ओर से विसर्जन किया जाएगा। राप्ती नदी पर बने सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों के आवागमन पर रोक होने के कारण इस वर्ष सेतु को छोड़कर दोनों किनारों पर मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। शारदीय नवरात्रि में श्रद्धालुओं की ओर से पूजा पंडालों में स्थापित कर नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है। विजयादशमी के दिन इन दुर्गा मूर्तियों को पवित्र नदियों में विसर्जित कर दिया जाता है।
विज्ञापन

इसी तरह से डुमरियागंज सर्किल में कुल करीब 541 मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की गईं हैं। इन मूर्तियों को लोग अलग-अलग विसर्जित करते हैं, जिसमें डुमरियागंज राप्ती नदी के तट पर करीब डेढ़ सौ मूर्तियों के लिए लाया जाता है। विसर्जन के दौरान डुमरियागंज राप्ती नदी के सेतु पर भारी भीड़ हो जाती है। सुरक्षा के लिए डीएम डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर क्षतिग्रस्त राप्ती नदी के सेतु पर आवागमन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें