फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विकसित भारत कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

Tue, 30 Sep 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। विकसित भारत-विकसित उप्र अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकायों के महापौर और अध्यक्षों से सीधा संवाद कर उनके निकाय में हुए विकास से रूबरू हुए। इस कार्यक्रम का सभी निकायों में लाइव प्रसारण किया गया। इस प्रसारण को नगर पालिका परिषद बांसी के सभी सभासद और कर्मचारी ने जुड़कर मुख्यमंत्री के संदेश को सुना।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए सभी निकाय अपनी आय बढ़ाए। उन्होंने कहा कि शसक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने में सब लोग मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक को घर, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा मुहैया कराना। संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी निकायों से आय बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने नगर निकायों से कहा कि खाली पड़ी जमीन पर मल्टीलेवल काॅम्प्लेक्स और पार्किंग बनाए, जिससे नगर को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और निकाय की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

इस दौरान सभासद बुद्धिराम प्रजापति, ध्रुवचंद्र, राम बाबू, बजरंगी वर्मा, रवि अग्रहरि, सत्यनारायण मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें