फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विद्यालय में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 03 Aug 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। क्षेत्र के जामिया इस्लाहुल बनात निस्वा कॉलेज, वासा दरगाह में रविवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई। चोर विद्यालय परिसर से चार सीलिंग फैन और एक पानी का मोटर चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार, चोरों ने विद्यालय में रखी अलमारी का ताला भी तोड़ दिया, जिसमें रजिस्टर एवं अन्य जरूरी दस्तावेज रखे जाते हैं। फिलहाल दस्तावेजों के संबंध में विद्यालय प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। विद्यालय प्रशासन ने चोरी का जल्द खुलासा कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर गई भवानीगंज हल्का पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें