हल्लौर मे हजरत अली की जयंती पर पर निकाले गए जुलूसए हैदरी में शामिल अकीदतमंद। संवाद
डुमरियागंज। शिया समुदाय के पहले इमाम हजरत अली की यौमे पैदाइश (जयंती) का जश्न शनिवार को कस्बा हल्लौर सहित पूरे जनपद में जोशो खरोश के साथ मनाया गया। इस मौके पर निकाले गए जुलूस में नारे हैदरी-या अली का नारा गूंजा तो तकरीर के प्रोग्राम में शायरों ने अपने अंदाज में मौला अली की शान में कलाम पढ़े।
मौलाना हजरत अली की जिंदगी और किरदार पर विस्तार से रोशनी डाली। हर तरफ जश्न और खुशी का माहौल छाया रहा।
इमाम हजरत अली की जयंती के मौके पर शनिवार की प्रात छह बजे काजिम मौलाई की ओर से महफिल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय शायरों ने हजरत अली की शान में कलाम पेश किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों में मिष्ठान और उपहार वितरित किए।