फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चांदी की महंगाई से फीकी पड़ी रही पारंपरिक आभूषण की चमक

Wed, 31 Dec 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में आभूषण की खरीददारी करती महिलाएं - फोटो : बाघ की दहशत में कार्य कर रहे श्रमिक।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चांदी के दामों में आए रिकॉर्ड उछाल ने मध्यम वर्ग पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। एक साल पहले करीब 95 हजार रुपये प्रति किलो मिलने वाली चांदी अब 2.62 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। बढ़ती कीमतों के चलते चांदी के आभूषण भी आम लोगों की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

चांदी के दामों का सराफा बाजार में सीधा असर दिखाई दे रहा है। आभूषणों की बिक्री में कमी आई है जबकि चांदी को निवेश के विकल्प के रूप में खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अब ग्राहक आभूषण बनवाने के बजाए चांदी के सिक्के लेना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। गहनों की खरीदारी करने वाले प्रेमदत्त, सुदर्शन, आनंद व दीपू ने बताया कि चांदी के बढ़ते दामों के कारण आभूषण खरीदना अब आसान नहीं रहा। यदि चांदी लेनी ही है तो निवेश के तौर पर लेना ही बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें