फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डेढ़ दशक पहले बनी सड़क बदहाल, आवागमन हुआ दुश्वार

Sat, 30 Aug 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। क्षेत्र के सुदामापुर-हरैया नानकार मार्ग से निकल कर तेजगढ़ होते हुए भगौतापुर गांव को जाने वाली लिंक रोड टूट चुकी है। सड़क के जगह-जगह गिट्टियां उखड़ कर बिखर गई हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के तिवारीपुर ग्राम सभा के टोला सुदामापुर से निकल कर हरैया नानकार होते हुए बंधवाताल गांव को जाने वाली मार्ग से निकल कर मदरहना लाला, तेजगढ़ होते हुए भगौतापुर गांव को जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी लिंक रोड पूरी तरह से उखड़ कर जर्जर हो चुकी है। इस पर राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। मदरहना लाला गांव निवासी राम लौटन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो, इसके लिए लगभग डेढ़ दशक पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण करवाया गया था, लेकिन अब सड़क पूरी तरह से उखड़ कर जर्जर हो चुकी है।
लगभग पांच वर्ष पहले सड़क के मरम्मत का कार्य किया गया था, जो अब टूट चुकी है। इस रास्ते प्रतिदिन लगभग 20 हजार आबादी के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यह सड़क सुदामापुर से निकलकर मदरहना लाला होते हुए तेजगढ़ गांव के अमर शहीद चंद्रशेखर स्मारक पार्क से होकर गुजरती है। क्षेत्र के लोगों को इस रास्ते अमर शहीद चंद्रशेखर स्मारक पार्क तक जाने में काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें