फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोरखपुर की टीम फाइनल में पहुंची

Fri, 30 Jan 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-4 में शुक्रवार को गोरखपुर व सिद्धार्थनगर के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें मेजबान को 27 रन से शिकस्त देकर गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सिद्धार्थनगर के कप्तान पन्नू सरोज ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 231 रन बनाए। इसमें संदीप मित्तल ने 94, विवेक सिंह ने 44, राहुल सिंह नाबाद 27 और करण यादव ने 26 रन का योगदान दिया। सिद्धार्थनगर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हर्ष उपाध्याय ने तीन, वत्सल सिंह और पन्नू सरोज ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सिद्धार्थनगर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 204 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें