फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने विनोद गौतम

Fri, 30 Jan 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, तहसील इकाई का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए विनोद गौतम और अमित श्रीवास्तव के बीच मुकाबला रहा, जिसमें विनोद गौतम 97 मतों के साथ विजयी हुए जबकि अमित श्रीवास्तव को 61 मत मिले। मंत्री पद पर भानु प्रताप 101 मतों के साथ विजयी हुए जबकि विपुल तिवारी 58 मत ही प्राप्त कर सके। अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आनंद राव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमरनाथ त्रिपाठी, उपमंत्री पद पर नितिन कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार और संप्रेक्षक पद पर अखिल कुमार चुने गए। चुनाव में कुल 160 लेखपालों में से 159 ने मतदान किया। परिणाम घोषित होने के बाद लेखपालों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी और संगठन की एकजुटता को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें