मेडिकल कॉलेज में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : संवाद
शाहपुर। डुमरियागंज नगर में कुत्तों के हमले का सिलसिला नहीं थम रहा है। आए दिन कुत्तों के हमले में बच्चों का घायल होना आम बात हो गई है। जबकि, कुत्ते के हमले से घायल एक महिला की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी नगर पंचायत ने अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। डुमरियागंज नगर के वार्ड नंबर 2 आजाद नगर निवासी मोहम्मद शफीक ने बताया तीन जुलाई 2024 को पत्नी जन्नतुन निसा ने बकरियों के लिए चारा लाने खेत में गई थी। खेत के पास में आम के बाग में खूंखार कुत्तों ने हमला कर उसे गंभीर रूप घायल कर दिया था। परिजन उसे लोगों की मदद से सीएचसी बेंवा लेकर गए, लेकिन डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बस्ती रेफर कर दिया था। बस्ती ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम और लेखपाल घर आए थे। सारे रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन अब तक कोई अनुदान नहीं मिला। किसी तरह मेहनत मजदूरी कर के बच्चों की शादी की है।
एक परिवार में मां समेत दो बच्चों को काट चुके हैं कुत्ते : शाहपुर। आजाद नगर निवासी आयशा खातून ने बताया कि उसके वार्ड के बगल में वार्ड नंबर 14 पड़ता है।
बच्चे वहां आते-जाते रहते हैं। पिछले कुछ दिन से वार्ड नंबर 14 में एक कुत्ता खूंखार हो चुका है। आए दिन बच्चों को काट रहा है। कुछ दिन पहले हमारे बेटे को भी उसने काट लिया था, जिसका इलाज सीएचसी बेंवा जाकर करवाया है। इसके पहले बेटी और मुझे भी कुत्तों ने काटा है, लेकिन अब तक नगर पंचायत ने इन खूंखार कुत्तों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है।ल