ढेबरुआ। घर से नाराज होकर नेपाल जा रही ढेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियों को पुलिस ने बढ़नी कस्बे में स्टेशन रोड पर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके घर वालों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। ढेबरुआ थाने के प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि दो किशोरियां बढ़नी कस्बे से नेपाल जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड के पास पहुंच कर उनको पकड़ कर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
किशोरियों ने अपना नाम-पता बताया और घर से नाराज होकर नेपाल में एक रिश्तेदार के घर जाने की बात कही। उसके बाद पुलिस ने घर के लोगों को बुलाकर उन्हें समझा-बुझाकर घर वालों के सुपुर्द कर दिया।