फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आधी रात तक प्रदर्शन-जाम... पत्नी पर हत्या का केस

Mon, 03 Nov 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव के सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया क्षेत्र निवासी संतोष गुप्ता (26) की मौत की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। अब विसरा जांच के बाद ही मौत की असल वजह से सामने आएगी। वहीं, रविवार रात पिता और ग्रामीणों ने बहू पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर होरिलापुर मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

करीब पांच घंटे तक जाम के बीच जब पुलिस ने मृतक की पत्नी पर हत्या का केस दर्ज कर दिया, तब जाकर लाश उठी और सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, मायके गई पत्नी ने उसके ससुर और चाचा पर जहर देखकर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भगवतपुर निवासी संतोष गुप्ता (26) की संदिग्ध स्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक के पिता आज्ञाराम और उसकी पत्नी सुनैना ने एक-दूसरे पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। रविवार की शाम को पिता की अगुवाई में लोग होरिलापुर मार्ग पर लाश रखकर पत्नी सुनैना पर खाने में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पड़ गए।
देर शाम से शुरू हुआ प्रदर्शन रात के करीब 12 बजे तक जारी रहा। लगभग पांच घंटे तक परिवार के लोग और ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर डटे रहे। पहले पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं तो सुनैना पर हत्या का केस दर्ज कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने लाश उठाए। सोमवार को सुबह अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस उलझ गया। कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा प्रिजर्व किया गया है और जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, मायके में गई पत्नी सुनैना का आरोप है कि ससुर और उनके भाई ने जहर देकर पति को मारा है। उसने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ससुरालियों पर जहरीली शराब पिलाकर हत्या का लगाया आरोप: गोल्हौरा। मिश्रौलिया क्षेत्र के भगवतपुर गांव में एक महिला ने अपने पति की मौत के मामले में ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता सुनयना ने थाना मिश्रौलिया को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पति संतोष की साजिशन जहरीली शराब पिलाकर हत्या कर दी गई। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी संतोष से लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति के चाचा लल्लू, डेबई, विनोद और अजय पुत्रगण भगौती उस पर अत्याचार करते रहे।
आरोप है कि नाजायज संबंध बनाने का दबाव डालते। शिकायत करने पर भी पति ने कोई ध्यान नहीं दिया और आरोपितों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पहले भी आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दायर किया था, लेकिन दबाव बनाकर सुलह कराई गई, जिस पर अभी तक अंतिम आदेश नहीं हुआ है। सुलहनामा होने के बाद वह ससुराल लौटी, लेकिन आरोपितों का व्यवहार नहीं बदला।
महिला का आरोप है कि एक नवंबर की शाम लगभग सात बजे आरोपित उसके घर आए और उसके पति को बुलाकर अपने साथ ले गए। कुछ देर बाद संतोष घर लौटे और अचेत होकर गिर पड़े। आरोप है कि उन लोगों ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया है।
हालत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी का आरोप है कि पति के बेहोश होने के दौरान आरोपितों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इतना ही नहीं, पोस्टमार्टम हाउस में भी आरोपितों ने उसे डराकर भगा दिया। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ हत्या, छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की है।
जब इस मामले में थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें