डुमरियागंज। क्षेत्र के ग्राम जाब्जौवा निवासी शहजाद (13) पुत्र कयामुद्दीन शनिवार शाम करीब चार बजे अपने खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। इसके बाद किशोर की हालत बिगड़ने लगी।
परिजन और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पहुंचाया, जहां चिकित्सक राहुल की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया।
चिकित्सक ने किशोर को आवश्यक इंजेक्शन लगाए गए। डॉक्टर के अनुसार फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद परिजन चिंतित रहे और अस्पताल में किशोर के साथ मौजूद रहे।