फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छठ पूजा में गई किशोरी नदी में डूबी

Tue, 28 Oct 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा/तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के नवेल गांव में सोमवार की देर शाम छठ पूजा के दौरान पूजा (10) पुत्री जग्गू निषाद गुब्बारा पकड़ने के चक्कर में बूढ़ी राप्ती नदी में डूबे गई। 24 घंटे के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने भी मौके पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। वहीं, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कठेला समय माता थाना क्षेत्र के नवेल गांव में सोमवार की देर सायं छठ पूजा के दौरान नवेल की रहने वाली पूजा (10) पुत्री जग्गू निषाद नदी में अपनी सहेलियों के साथ नहा रही थी। तभी रंग-बिरंगे गुब्बारों को देखकर वह उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो नदी में डूबने लगी। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर 24 घंटे से पूजा की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय भी घटना स्थल पर गए और अधिकारियों से बालिका की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस संबंध में कठेला समय माता एसओ अभय सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर किशोरी की तलाश कर रहे हैं। अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें