शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत में लेदवा में सुनीता पासवान (16) पुत्री छोटू पासवान ने छत की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सुनीत पासवान के परिजन खेत में गए थे। पिता छोटू पासवान पशु को चराने के लिए सिवान में लेकर गया था। शाम को परिजन घर पहुंचे तो देखा सुनीता नजर नहीं आई। तलाश करते हुए पिता कमरे में पहुंचे तो उसका शव छत की कुंडी के सहारे फंदे से लटक रहा था।
सीओ पवीन प्रकाश औए शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी मय फोर्स पहुंच गए। शव को फंदे से उतरवाकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।