पथरा बाजार में मटका फोड़ते युवा टीम। संवाद
पथरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को पथरा बाजार में युवाओं की ओर से मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पथरा, विशुनपुरवा, सेहरी बुजुर्ग, भग्गोभार और कम्हरिया बुजुर्ग सहित अन्य गांवों की टीमें मटका फोड़ने के लिए लगातार प्रयास करती रहीं लेकिन शाम चार बजे तक किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारी बैंक के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों की कई टीमों ने हिस्सा लिया। मटके की शुरुआती इनामी राशि पांच हजार रुपये रखी गई थी जो बढ़ते-बढ़ते शाम चार बजे तक 11,500 रुपये हो गई। मटका फोड़ कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक मटका फोड़ने का सिलसिला जारी था।