-डुमरियागंज बीआरसी पर चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
डुमरियागंज। नगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया। ट्रेनरों ने शिक्षकों को शिक्षण कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के टिप्स दिए।
बीआरसी पर निपुण भारत मिशन अंतर्गत आयोजित एफएलएन और एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकाें पर आधारित प्राथमिक विद्यालयों के समस्त शिक्षक और शिक्षा मित्रों का 50-50 अलग अलग बैच का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसका सोमवार को समापन हो गया। बीईओ अशोक कुमार सिंह ने उपस्थित शिक्षको से कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी को अपने कार्य व्यवहार में लाते हुए उसका प्रयोग शिक्षण कार्य में लाते हुए छात्र-छात्राओं को अनुशासित ढंग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। इस दौरान शेष राम यादव, इश्तियाक अहमद, रामदयाल, पवन श्रीवास्तव, दीपक, प्रेम प्रकाश चौबे, सादिक अली, शजर रहे।