फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिलने से शिक्षकों ने जताई खुशी

Tue, 09 Sep 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षकों को मिलेगा निशुल्क इलाज, सभी वर्गों के शिक्षकों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने से शिक्षकों ने खुशी जताई हैं। प्रदेश सरकार ने शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की है। इससे शिक्षकों को अब अपने व परिजनों के इलाज के लिए नकद भुगतान की चिंता नहीं करनी होगी।
इस योजना का लाभ प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ-साथ अशासकीय सहायता प्राप्त, माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगा। स्ववित्त पोषित संस्थानों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइए भी इसमें शामिल किए गए हैं। इससे शिक्षकों ने एक नई दिशा बताई हैं। शिक्षकों का कहना हैं कि इस सुविधा से शिक्षक और उनके परिजन को इलाज के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव हैं जो शिक्षा जगत को एक नई सुविधा देगा जबकि इसको लेकर शिक्षक संगठन के लोग सरकार से लंबे समय से मांग कर रहे थे। राज्य सरकार ने इसे पूरा किया है। इससे शिक्षक-शिक्षिकाओं और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन


निशुल्क इलाज से शिक्षकों को अस्पतालों में पैसा को लेकर कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगाी। यह सामाजिक सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम है जाे शिक्षकों और उनके परिजनों के लिए बेहतर साबित होगा।
विज्ञापन

- रजनीश प्रकाश शुक्ला, अध्यापक

यह सुविधा न केवल शिक्षकों बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए राहतभरी साबित होगी। आर्थिक बोझ घटने से वह निश्चिंत होंगे। यह सेवा परिजनों को भी इलाज के लिए काफी कारगर होगा।
- डॉ. धर्मेंद्र वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रभारी संस्कृत विभाग
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें