फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चाय विक्रेता को कमरे में बंद कर पीटा, जान से मारने की धमकी

Wed, 02 Sep 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बातचीत के बहाने कमरे में ले जाकर डंडे, सरिया और छलनी से हमला करने का आरोप
विज्ञापन

- पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के रानी लक्ष्मीनगर के रानीगंज में चाय विक्रेता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रानी लक्ष्मीनगर निवासी रमेश प्रजापति के अनुसार, वह 31 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी दुकान पर चाय बेच रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान निषादनगर निवासी भोला, मनमोहन, जिलाजीत और विशुनपुरवा निवासी उनका रिश्तेदार सोनू वहां पहुंचे। बातचीत के बहाने आरोपी उन्हें पास के एक कमरे में ले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने डंडे, लोहे की सरिया और छलनी से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह दरवाजा खोलकर वह कमरे से बाहर निकले और भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि रमेश प्रजापति की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें