फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वास्थ्य उपकेंद्रों का अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

Thu, 05 Feb 2026 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के 34 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बृहस्पतिवार को आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम की ट्रिपल ए मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने उपकेंन्द्र धनोहरी और बिजवार बढ़ई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक ने आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम के अभिलेखों का जांच की और बच्चों व गर्भवतियों की सूची को अपडेट करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम कार्य के प्रति संवेदनशील होकर संयुक्त रूप से प्रयास करें, जिससे बच्चों व गर्भवती को पोषण, टीकाकरण तथा चिकित्सीय जांचों की सुविधा को सुनिश्चित किया जा सके। बीएमसी सूर्यदेव सिंह और बीसीपीएम मेराज अहमद ने बताया कि एएनएम आशा बहुओं के कार्यों का सत्यापन करें तथा पाई गईं कमी को मौके पर ही पूरा करवाएं। इस दौरान दीपक मधुकर, उर्मिला यादव, संध्या श्रीवास्तव, कंचन, सुभावती, अर्चना, कृष्णावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें