बांसी। कोतवाली पुलिस ने भावपुर गांव में मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार की ओर से लागू नए कानून और विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी महिलाओं और बालिकाओं को दी गई। एसआई सौदागर राम, कांस्टेबल संतोष सोनकर, महिला होमगार्ड मिथलेश सिंह ने कहा कि आप सब निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण करें। यदि कही कोई दिक्कत हो तो इसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर या पुलिस को दें।