सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिन से बादल छाने से जहां लोगाें को गर्मी से राहत मिली थी। वहीं मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है।
पिछले दो दिनों से खिल रही तेज धूप से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह हैं कि उमस और धूप से लोग पूरे दिन पसीने से तरबतर हो रहे हैं।
बुधवार को सुबह से ही तेज धूप खिल गई। पूरे दिन तेज धूप और उमस से लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रहे हैं। गर्मी का सितम एक बार फिर बढ़ने से लोग अब पसीने से तरबतर होती रही। गर्मी पड़ने से पूरे दिन सड़क पर सन्नाटा छाया रहता है। गर्मी का आलम यह कि सूरज ढलने के बाद ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। शाम को पार्क व स्टेडियम में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे त्योहारी सीजन में भी लोग शाम को ही बाजार में निकल रहे हैं, जिससे शाम के समय शहर में काफी भीड़ हो रही है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में धूप और भी तेज खिलेगी। इससे तापमान भी बढ़ जाएगा। इससे उमस भी बढ़ेगी।