फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोवा अग्निकांड में इटवा के सुनील की मौत

Tue, 09 Dec 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। गोवा में हुए भीषण अग्निकांड में हुई मौतों में तहसील क्षेत्र के मिश्रौलिया के ग्राम होरिलापुर निवासी सुनील निषाद (28) भी शामिल है। मंगलवार शाम को उसकी लाश गोवा से घर पहुंची तो चीख-पुकार मच गई। आने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मिश्रौलिया थाने के ग्राम होरिलापुर निवासी सुनील निषाद चार माह पूर्व मेहनत मजदूरी के लिए गोवा गया था। वह उसी होटल में नौकरी कर रहा था। दो दिन पूर्व गोवा में इसी होटल में भीषण अग्निकांड में सुनील भी आग की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक भाई-बहन में सबसे छोटा था। उसके दो लड़की और 10 माह का एक लड़का है। सुनील की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में यही एक मात्र कमाने वाला था, जिससे परिवार का खर्च चलता था। घटना की जानकारी होने पर पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने मृत सुनील के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और अधिकारियों को मृतक परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें