फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रेलर की चपेट में आने से छात्रा घायल, हालत गंभीर

Tue, 06 Jan 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र शोहरतगढ़-खुनुवां मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्रा चावला गंभीर रूप से घायल हो गई। बगहवा चौराहा के पास वर्मा टेंट हाउस के सामने उसकी साइकिल विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर के पिछले पहिये की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

गंभीर हाल में स्थानीय लोगों ने उसे जिला मुख्यालय भिजवाया, जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रेलर चालक प्रयागराज निवासी हरिश्चंद्र यादव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, करहिया गांव निवासी अरविंद की पुत्री चावला कक्षा नौ की छात्रा है। वह सुबह लगभग 10 बजे बगहवा स्थित कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ने साइकिल से जा रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार को सड़क के एक तरफ पहले से वाहन खड़ा था। छात्रा उसे ओवरटेक कर आगे बढ़ी कि इस बीच उलटी दिशा से आ रहे ट्रेलर का पिछला पहिया छात्रा की साइकिल से टकरा गया, जिसकी चपेट में आने से छात्रा घायल हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को तत्काल इलाज के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया गया। परिजनों के अनुसार, छात्रा का इलाज जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि बॉक्साइट लदा ट्रेलर ट्रेड के माध्यम से नेपाल जा रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर सहित चालक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें