फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डरें नहीं, बेझिझक बताएं अपनी परेशानी

Tue, 06 Jan 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तरांव में मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम और बहु सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला कांस्टेबल प्रीति ने बताया कि महिलाएं अपना अधिकार समझें। डरें नहीं बेझिझक अपनी परेशानी बताएं। किसी भी समस्या के लिए वुमेन पावर लाइन 1090 पर सूचित कर सकती हैं। अगर कहीं भी आते-जाते समय रास्ते में भी कोई समस्या या सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो 1076 पर अपनी परेशानी बता सकती है। शिकायत के दौरान नाम गोपनीय रखा जाता है। उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय व उप निरीक्षक तालीमुद्दीन खान ने बताया कि महिलाओं के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है। अगर किसी कारण वश आपको योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है तो इसकी भी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर दर्ज करा सकते हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में 108, 102 डायल करें तथा पुलिस सहायता के लिए 112 पर फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं। अंत में उपस्थित महिलाओं को महिला कांस्टेबल प्रीति ने उनके अधिकारों व उनके सुरक्षा संबंधी जानकारी विस्तार से दी। इस धनंजय दुबे, अर्चना, भानमती, मधुमती, सपना, विमला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें