फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Mon, 03 Nov 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के बानगंगा घाट का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ।  स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
शोहरतगढ़। कार्तिक पूर्णिमा पर बानगंगा, लेदवा, तुलसियापुर, घोरही सहित तहसील क्षेत्र के घाटों पर लगने वाले मेले और स्नान दान पर सुरक्षा व्यवस्था का एसडीएम और सीओ ने जायजा लिया। एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कहा कि बानगंगा बैराज और लेदवा घाट पर लगने वाले मेले में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए गहरे पानी की तरफ बैरिकेडिंग लगा दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि घाट पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों तक चार पहिया वाहन न जाने दिया जाए। मेला समापन तक घाटों पर पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। बानगंगा बैराज पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी को बानगंगा चौराहा के पास हाईवे पर बैरिकेडिंग लगाकर चार पहिया वाहनों को रोकने के निर्देश दिए। बैराज पर भोर में तीन बजे ही जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें